Dhanbad News: भू-धंसान और ई-मेगा प्रोजेक्ट के खिलाफ कतरास में बाजार बंद, सड़कों पर उतरे आक्रोशित लोग

बाघमारा: कतरास और आस पास के क्षेत्रो में गुरुवार को स्थानीय लोगो तथा कतरास संघर्ष मोर्चा ने भू-धसान और केंद्र सरकार द्वारा लाई जा रही ई मेगा प्रोजेक्ट के खिलाफ बाजार बंद कर उनके खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक किया, चारो और बाजार सुनसान रहा ब्यापारीक प्रतिष्ठानों के साथ साथ फुटपाथ पर बेचने वाले साग सब्जी ठेला खोमचा के लोग भी नहीं दिखे इस ऐतिहासिक बंदी पऱ सड़को पऱ जनता उतर कर बीसीसीयल और डीजीएमएस के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया जिससे सांसद बिधायक और जनप्रतिनिधियों के पैरों तले जमीन खिसक गए
आक्रोशित लोगों का कहा कि
बीसीसीएल के अधिकारी सोची समझी साजिश के तहत वर्षों से कोयला माफियाओं से मिलकर अवैध कोयले की खुदाई करवाती रही अब क्षेत्र में हो रहे भू-धसान से सभी लोग चिंतित हैं न जाने कब किसकी घर धंस जाए भूधसान की खतरा थमी भी नहीं इसी बीच केंद्र सरकार द्वारा कतरास कोईलांचल की क्षेत्र में ई- मेगा प्रोजेक्ट का खबर प्रकाशित कर दी गई। सरकार की तुगलकी फरमान कोयलांचल की धरती पर रहने वाले लोगों का पारा बढ़ा दिया और लोग अपनी प्रतिष्ठाने बंद कर सड़क पर उतर आए।
सरकार कि तुगलकी फरमान सर चढ़ कर बोलने लगा
कतरास चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज गुप्ता ने कहा सरकार और प्रशासन की तुगलकी फरमान कोयलंचल के लोगों के सर चढ़ कर बोलने लगा इसलिए छाताबाद, अंगार पथरा सहित कतरास के लोगो ने अपनी-अपनी प्रतिष्ठान बंद कर सड़क पर उतरे फिर उन्होंने कहा प्रशासन द्वारा दुकान खुलवाने कि कोशिश कि गयी परंतु वे सफल नहीं रहे।
धरती माँ की रक्षा के लिए आज हुआ इतिहासिक बंदी
व्यापारी बद्री भुवलका ने कहा कि हम लोग अपनी धरती माँ की रक्षा के लिए सरकार से गुहार लगाते हुए अपनी प्रतिष्ठाने बंद रखी है। और इसे ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया, आंदोलन में पूर्व पार्षद विनोद गोस्वामी, कांग्रेस नेता अशोक लाल, सुरेश केडिया, प्रदीप पांडे, प्रकाश गुप्ता, चुन्ना यादव, जावेद रजा, राजेश स्वर्णकार, मो. अमान, राजू सरदार, राजेंद्र प्रसाद राजा, संजय केशरी, बबलू भगत, कौशर खान, पंकज गुप्ता, बिनोद सोनी, राजकुमार अग्रवाल, अजित रवानी, धीरज शर्मा समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।


