झामुमो के 41वें अधिवेशन में भाग लेने नेता शिवशंकर सिंह का काफिला दुमका की ओर प्रस्थान

देवघर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 41वां अधिवेशन में भाग लेने के लिए युवा नेता और झामुमो के विधानसभा प्रभारी शिवशंकर सिंह उर्फ नुनु सिंह का काफिला रविवार को दुमका के लिए प्रस्थान किया। उनके नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रस्थान करने से पहले शहर भ्रमन किया। सभी कार्यकर्ता जोश और जुनून के साथ, हाथ में झारखंड मुक्ति मोर्चा के झंडे और बैनर लिए जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे।
ज्ञात हो कि हर वर्ष 2 फरवरी को दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना दिवस का वार्षिक महोत्सव मनाया जाता है। इस दौरान राज्य भर से पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौके पर पहुंचते हैं। यह कार्यक्रम चौबीस घंटों तक चलती है, जिसमे नेता लोगों को संबोधित करते हैं। इस कार्यक्रम में संथाल परगना में पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता अपनी ताकत का जोरदार प्रदर्शन करते हैं।


