चिराग पासवान का एलान, लोजपा झारखंड में 50 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

देवघर/रांची : लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने एलान किया है कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाएगी. चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी ने फैसला किया है कि वह राज्य की 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं. चिराग पासवान की पार्टी लोजपा एनडीए की घटक दल है और उसकी सहयोगी भाजपा की राज्य में इस वक्त सरकार है. ऐसे में लोजपा के चुनाव लड़ने से भाजपा के लिए असहज स्थिति होगी.

चिराग पासवान ने आज झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी देवघर में एलान किया. चिराग पासवान ने कहा है कि आज विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी. चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव लड़ने को लेकर उन पर पार्टी कार्यकर्ताओं व संगठन का दबाव बना हुआ था. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में पार्टी का विस्तार हुआ है और संगठन अपेक्षाकृत अधिक मजबूत हुआ है.

हालांकि यह कहना भी जल्दबाजी होगी कि लोजपा के अलग से चुनाव लड़ने से भाजपा को नुकसान होगा या लाभ. भाजपा की इस पर प्रतिक्रिया भी देखनी होगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More