Deoghar News: प्राचार्या को शिक्षक ने मारी गोली, छात्रों में दहशत

प्राचार्या ने बताया कि शिक्षक शैलेश यादव मध्यान भोजन योजना के पैसे में हिस्सा मांग रहे थे. प्रधानाध्यापिका ने पैसे देने से मना कर दिया तो शिक्षक ने क्लासरूम में घुस कर उन्हें गोली मार दी.

देवघर: देवघर में एक पारा शिक्षक ने स्कूल की प्राचार्या को गोली मार दी. 42 वर्षीय चांदनी कुमारी मोहनपुर थाना के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चित्रपोका की प्राचार्या हैं. गोली उनके दाहिने हाथ में लगी है. उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोली स्कूल परिसर में ही चलाई गई है. घटना के बाद से छात्रों के बीच दहशत का माहौल बन गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

घटना के संबंध में प्राचार्या ने बताया कि शिक्षक शैलेश यादव मध्याहन भोजन योजना के पैसे में हिस्सा मांग रहे थे. प्रधानाध्यापिका ने पैसे देने से मना कर दिया तो शिक्षक ने क्लासरूम में घुस कर उन्हें गोली मार दी. प्रधानाध्यापिका चांदनी कुमारी ने बताया कि शिक्षक शैलेश यादव स्कूल में उनकी हत्या की साजिश रच रहे थे. इसी नियत से उन्होंने मुझ पर गोली चलाई. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More