Deoghar News: आधी रात को बारिश की वजह से ढहा मिट्टी का मकान, दादी-पोता बाल बाल बचे

शिवनंदन राय के माता और उनके पुत्र उसी घर में सोए हुए थे, अचानक धीरे-धीरे आवाज हो रही थी. आवाज को सुनकर बाहर निकल गए. थोड़ी देर के बाद मिट्टी का मकान गिर कर ध्वस्त हो गया.

देवघर: पलोजोरी प्रखंड क्षेत्र के कसरायडीह गांव में बीती रात को बारिश की वजह से मिट्टी का एक मकान गिर गया. हालांकि परिवार वाले बड़े हादसे के शिकार होते-होते बचे. हादसे के वक्त शिवनंदन राय के माता और उनके पुत्र उसी घर में सोए हुए थे, अचानक धीरे-धीरे आवाज हो रही थी. आवाज को सुनकर बाहर निकल गए. थोड़ी देर के बाद मिट्टी का मकान गिर कर  ध्वस्त हो गया. 

घर गिरने से पीड़ित परिवार का काफी दिक्कत हो रही है. शिवनंदन राय एक गरीब परिवार से हैं और अभी तक उनको सरकारी आवास नहीं मिला है. मकान ना रहने के कारण परिवार वालों को अब दिनचर्या की जिंदगी यापन करने के लिए के लिए काफी दिक्कत हो रही. एक सरकारी आवास मुहैया कराने के लिए खेती पर आश्रित परिवार समाज सेवी एवं जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहा है.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More