एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजे गए कड़िया मुंडा, एम्स में इलाज शुरू, पिछले 10 दिनों से मेडिका में थे इलाज़र्रत

रांची: वरिष्ठ भाजपा नेता और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्म भूषण कड़िया मुंडा की हालत में सुधार नहीं होने के बाद आज उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया. उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. अब उनका इलाज यहीं होगा. कड़िया मुंडा पिछले 10 दिनों से मेडिकल अस्पताल में भर्ती थे. पहले उन्हें ठंड लगने की शिकायत के बाद मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 10 दिनों तक लगातार इलाज के बावजूद भी उनकी स्थिति में बहुत अधिक सुधार नहीं देखते हुए डॉक्टरों ने बाहर जाने की सलाह दी. इसके बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस दिल्ली ले जाया गया.

कड़िया मुंडा के बीमार होने की खबर के बाद मेडिकल अस्पताल में उनसे मिलने राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह सहित कई नेता मिलने गए थे. केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने भी उनसे मुलाकात की थी. बताया जाता है कि केंद्रीय मंत्री की पहल व निर्देश के बाद ही उन्हें दिल्ली ले जाया गया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More