गिरिडीह में छठ घाट पर डूबने से चार बच्चों की मौत, पसरा मातम

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह में उसरी नदी के छठ घाट पर डूबने से मंगलवार को चार बच्चों की मौत हो गयी। इस घटना से खरना के दिन उनके घरों में मातम पसर गया। मरने वाले सभी बच्चे नाबालिग हैं और इनमें तीन लड़कियां एवं एक लड़का शामिल है। मृतकों में अजय शर्मा की छह वर्षीया बेटी दीक्षा कुमारी, मदन सिंह की नौ वर्षीया बेटी सुहाना कुमारी, महेश सिंह का 10 वर्षीय बेटा मुन्ना कुमार और पिंकु सिंह की सात साल की बेटी सोनाक्षी कुमारी शामिल हैं। यह घटना गिरिडीह सदर प्रखंड के मंगरोडीह गांव की है।

जानकारी के अनुसार, बच्चे अपनी मां के साथ घर से 200 मीटर की दूरी पर नदी के तट पर छठ घाट बनाने व कपड़े की सफाई के लिए गए थे तभी हादसा हो गया। बच्चे नदी के किनारे खेलने लगे और इस बीच मां कपड़ धोन लगीं जब लौट कर देखा तो पाया कि बच्चे मौजूद नहीं हैं। खोजबीन के बाद पता चला कि बच्चे नदी के 10 फीट गहरी खोह में डूब गए हैं।

सबसे पहले एक बच्चा पानी में तैरता दिखा, इसके बाद तलाश करने के पर सभी बच्चे मृत पाए गए। खोह से शवों को निकाला गया। घटना की सूचना के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। लोगों ने हादसे को लेकर नाराजगी जतायी है। घाटों की बैरिकेडिंग नहीं किए जाने पर भी लोगों में गुस्सा है, जबकि वहां काफी भीड़ शहर व आसपास के गांवों से जुटती है। मामले की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More