श्रमिक दिवस पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की

दुमका : एक मई अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा दुमका की ओर से धूमधाम से 100वां श्रमिक दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष साथी प्राण मोहन मुर्मू ने की। उन्होंने कहा कि कठोर परिश्रम और बलिदान के बाद हमें हमारा अधिकार प्राप्त हुआ है। उन्होंने श्रमिक दिवस पर विस्तार से बातों को रखा।

इस अवसर पर जिला महासंघ, अनुमंडल महासंघ, प्रखंड महासंघ एवं सभी इकाई संघों के सक्रिय साथियों ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव साथी राजीव नयन तिवारी ने कहा कि आज कर्मचारी शोषण-दमन, दोहन के शिकार हो रहे हैं। आठ घंटे की जगह 12 घंटे काम लिया जा रहा है। अवकाश के दिन भी अनेक कर्मियों को कार्य करना पड़ रहा है। यह चिंताजनक है। कर्मचारियों की नियमित बहाली नहीं हो रही है। कर्मी कार्यभारित हैं।

संघ, महासंघ सरकार से सभी विभागों के कर्मियों के प्रोन्नति का मांग करता आ रहा है, किंतु कृषि निदेशालय झारखंड, रांची के पत्रांक 55 दिनांक 25.04.23 के द्वारा जन सेवकों का ग्रेड पे 2400 से घटाकर 2000 कर दिया गया है। यह किसी भी शर्त पर स्वीकारने के योग्य नहीं है, क्योंकि यह कर्मियो के हित में नहीं है। आज जनसेवकों का ग्रेड पे घटा है। कल किसी अन्य विभाग के कर्मियों का वेतनादि घट सकता है। महासंघ इसका विरोध करता है और सरकार से मांग करता है कि इस पत्र को निरस्त किया जाए।

इस अवसर पर महासंघ के कोषाध्यक्ष माधव कुमार सिंह, तपन कुमार ठाकुर, ओमप्रकाश चौबे, नीरज कुमार घोष, श्यामा देवी यादव, गीता कुमारी, सोनाली रूज, ममता मुर्मू, राजेश कुमार वाजपेई, मनमोहन, सेराजुल हसन, सुरेंद्र नारायण यादव, राजेन्द्र पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, उमाकांत सिंह, पंकज कुमार सिंह, गोपाल चन्द्र झा, अरविन्द कुमार सिंह, राजेश कुमार राय, अजितेश राय, दिलीप कुमार राउत, विजय कुमार, प्राण गोपाल मंडल, अरुण कुमार राउत, मयंक उपाध्याय, कुमार सत्येन्द्र, आनन्द कुमार मंडल, कृषेन्दु मिश्र, मनोज कुमार, विशाल कुमार, पवन कुमार, पंकज कुमार, संतोष, पार्थ सारथी सेन, मोहम्मद अनुल, प्रदीप कुमार, आशीष रंजन, तनजीम आलम, मुराद आलम, भवानी शंकर, रामपत रविदास, खुर्शीद आलम इत्यादि उपस्थित हुए।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More