साहिबगंज कॉलेज के एनसीसी व एनएसएस के द्वारा हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान का आयोजन

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव वर्ष में ऐतिहासिक पल का गवाह बनें हम: डॉ राहुल कुमार संतोष

साहिबगंज : साहिबगंज महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस वॉलंटियर बी एड व अन्य छात्र-छात्राओं ने आज तिंरगा उत्सव में बढ-चढ कर भाग लिया।

आज़ादी का अमृत महोत्सव श्रृखंला में सभी देशवाशियों के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के लिए हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान का आयोजन साहिबगंज कॉलेज, साहिबगंज में एनसीसी एवं एनएसएस के माध्यम से किया गया। इस अभियान में सैकड़ों छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने कॉलेज परिसर से शहीद चौक तक तिरंगा लेकर नारे लगाते हुए शहर के लोगों में जागरूकता फैलायी।

अमृत काल मनायेंगे, हर घर तिरंगा लहरायेंगे, आंतकवाद मिटायेंगे, हर घर तिरंगा लहरायेंगे, जातिवाद मिटायेंगे, हर घर तिरंगा लहरायेंगे, नया भारत बनाएंगे, हर घर तिरंगा लहरायेंगे ऐसे नारे गुंजायमान करते हुए शहर के लोगों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के बारे में बताते हुए डॉ रणजीत कुमार सिंह, एनएसएस जिला नोडल पदाधिकारी ने बताया की देश अभी अमृत काल से गुजर रहा है, इसलिए जरूरी है की साहिबगंज जिला का भी इस अमृत महोत्सव को मनाने में बेहतरीन योगदान रहे। उन्होंने कहा कि आगे भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है जिसमें शहर के लोग भी शामिल होकर इस महोत्सव को भव्य बनाएंगे। जल संरक्षण जंगल हरा भरा हो जमीन ऊर्वक पेड़ की बली न दें, प्रकृति पर्यावरण पहाड़ संरक्षण करें।

रैली कॉलेज कैंपस से प्रारंभ होकर ग्रीन होटल, रेलवे स्टेशन होते हुए राष्ट्र कवि रवींद्र नाथ टैगोर मूर्ति, पटेल चौक से होते हुए महाविद्यालय परिसर में समाप्त की गयी। इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो प्रशांत भारती, डॉ शुभा मुर्मू, प्रो मनोज कुमार गुप्ता व एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर शंकर कुमार यादव, अंडर ऑफिसर शक्ति कुमारी, प्रीति कुमारी, नीतू कुमारी, सोहा मुर्मू, अमित कुमार सिंह, कृष्णा कुमार मंडल, अर्जुन कुमार, सौरव कुमार, रजक सचिन, कुमार मुकेश मंडल, मानिक मंडल एनएसएस वॉलंटियर अमरजीत यादव, मो साहिल, सन्तोष कुमार मंडल का योगदान रहा। छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर जिले वासियों को अगस्त क्रांति की यांद दिलाई। साथ ही बीएड की बिनीता कुमारी, पूर्णिमा श्वेता, सुजीत कुमार, निवास कुमार, रीमा मांझी, अनीता हंसदा, मंटू साह, अनुप्रिया हेंब्रम, उषा मुर्मू आदि ने भाग लिया।

Tags
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More