मुख्यमंत्री से दिसोम मांझी थान समिति ने सोहराय को लेकर परीक्षा तिथि में बदलाव की मांग की

दुमका : दिसोम मांझी थान समिति, दुमका के दिसोम मांझी बालेश्वर हेंब्रम की अगुवाई में एक शिष्टमंडल ने दुमका के उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंप कर अपनी मांग रखी। इस मौके पर दिसोम मांझी बाबा ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा सरकारी विद्यालय में कक्षा 1 से लेकर 7 वर्ग तक के बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा दिनांक 9 जनवरी 2023 से लेकर 11 जनवरी 2023 तक प्रस्तावित है। इस समय पूरे झारखंड के संथाल आदिवासियों का महापर्व सोहराय काफी हर्षोउल्लास के साथ गांव एवं शहरों में बच्चे अपने घरों में धूमधाम से मनाते हैं। ।ऐसी परिस्थिति में बच्चे परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

इसी विषय को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया और सरकार से मांग की है कि परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया जाए। ऐसा होने पर यहां के संताल आदिवासी बच्चे अपने प्रमुख त्योहार में शामिल होकर अपनी परंपरागत संस्कृति एवं धरोहर को जान सकेंगे। ज्ञापन समर्पित करने के मौक्े पर मुख्य रूप से मुख्य सलाहकार अजय हेंब्रम, मुख्य संरक्षक चंद्र मोहन हांसदा एवं समिति के सुभाष चंद्र सोरेन, दिसोम गुडित, रामप्रसाद हांसदा, कैप्टन सोरेन, फिलिप सोरेन एवं मांझी परगना स्वशासन समिति के सनत मरांडी, नंदकिशोर पावरिया, राखिशल मुर्मू, दिलीप हेंब्रम, हेमसल मुर्मू, दिलीप मुर्मू, सनातन हेंब्रम आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More