कोडरमा: एक पेड़ माँ के नाम अभियान को जिले में गति देने की कवायद शुरू
-1024x614.jpg)
कोडरमा: प्रधानमंत्री द्वारा शुरु किए गये एक पेड़ माँ के नाम अभियान को जिले में गति देने की कवायद कई लोगों ने शुरु की है। इस अभियान की रफ्तार तेज होने से इलाके में पौधारोपण को बढ़ावा मिलने के साथ- साथ हरियाली और उसके माध्यम से जन जीवन को राहत व लाभ मिलने की संभावना बढेगी। पर्यावरण की खातिर यह शुभ संकेत साबित होगा।
इसी कड़ी में स्थानीय जूही दास गुप्ता ने भी पहल की है। गौरतलब है की भारत विकास परिषद् उत्तर झारखंड प्रांत की महिला एवं बाल विकास संयोजिका एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष जूही दासगुप्ता ने अपने स्वर्गीय माताश्री लीलारानी दासगुप्ता के स्मरण में एक औषधीय गुणों से भरपूर नीम का पौधा लगाया।
साथ में राजेश सिंह, यशराज और यामिनी राज उपस्थित थे।




