संताली भाषा और ओलचिकी लिपि का विरोध करने वालों का सेंगल अभियान ने पुतला फूंका

दुमका : आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से गुरुवार को संगठन की रानीश्वर इकाई के महिला मोर्चा की अध्यक्ष शिवाली मुर्मू के नेतृत्व में रानीश्वर के सलतला स्थित सिदो . कान्हू मुर्मू चौक पर संताली भाषा और उसकी लिपि ओलचिकी का विरोध करने वाले ईसाई मिशनरी एवं जेएमएम के विधायक, सांसद एवं वंशानुगत मांझी परगना का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सालखन मुर्मू ने राजनीति के बल पर संताली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 दिसंबर 2003 में शामिल कराया। राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संताली भाषा को झारखंड की प्रथम राजभाषा बनाने की मांग राज्यभर में तेज़ हुई है। ईसाई मिशनरी संताली भाषा की ओलचिकी लिपि का विरोध कर रहे हैं।

10 अप्रैल 2023 को अप्सरा मुर्मू के ऑफिसियाल यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया गया है, जिसमें मारांग बुरू देवता को मारांग बुरू सैतन गाना गा के मारांग बुरू का अपमान किया है। सेंगेल इसका विरोध करता है।

संताल परगना महान वीर शहीद सिदो मुर्मू के नेतृत्व में हुए संताल विद्रोह, 30 जून 1855 से प्रारंभ का प्रतिफल है। यह महान ऐतिहासिक उपलब्धि है। मगर आज संताल परगना को बर्बादी के कगार पर लाने के लिए झामुमो, ईसाई मिशनरी और वंशानुगत नियुक्त अनपढ़, पियक्कड़, संविधान कानून विरोधी माझी परगना आदि सर्वाधिक दोषी हैं।

शिवाली मुर्मू ने कहा, इनके साथ-साथ अनेक आदिवासी सामाजिक संगठन और पढ़े-लिखे नौकरी पेशा वर्ग में शामिल संताल भी दोषी हैं, जो चुप रहकर संताल परगना को बर्बादी की तरफ धकेलने में सहयोग कर रहे हैं। आज संताल परगना में जेएमएम के वोट बैंक के लालच के कारण सरना आदिवासियों का आए दिन बलात्कार, हत्या और शोषण हो रहा है। कोयला लूट, पत्थर लूट, बालू लूट के साथ.साथ जमीन की लूट भी संताल परगना में जारी है। आदिवासी सेंगेल अभियान शहीद भूमि संताल परगना को बचाने के लिए कटिबद्ध है और इसलिए सेंगेल आखिरी दम तक जेएमएम, ईसाई मिशनरी और वंशानुगत नियुक्त माझी परगना आदि का विरोध जारी रखेगा। कार्यक्रम में बार्नाड हांसदा, रानीश्वर प्रखंड अध्यक्ष सह संताल परगना जोनल संयोजक, ढेबा हांसदा सेंगेल परगना, विभूति बस्की प्रखंड उपाध्यक्ष, मुन्ना हांसदा, सुनीता टुडू, लोगेन सोरेन आदि शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More