बोकारो: रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में संदिग्ध स्थिति में मिला शव, हत्या की आशंका

शव कि पहचान बंगाली पाड़ा करगली निवासी मोहन रजक के रुप में हुई उसके परिजनों ने की. परिजनों ने हत्या कर यहां फेक देने की आशंका जताया हैं.

बोकारो: गोमो- बरकाकाना रेलखंड के फुसरो एवं अमलो हाल्ट के बीच रहीमगंज के पास रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला. शव कि पहचान बंगाली पाड़ा करगली निवासी मोहन रजक के रुप में हुई उसके परिजनों ने की. परिजनों ने हत्या कर यहां फेक देने की आशंका जताया हैं.

बेरमो पुलिस थाना ने सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों का कहना है कि मोहन रजक दो दिनों से लापता था। परिजनों ने बहुत खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला बुधवार को तीसरे दिन रहीमगंज रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में मृत पाया गया। बेरमो थाना प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्टि से मामला हत्या का प्रतीत होता है। अनुसंधान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अक्रोषित लोगों ने किया सड़क जाम मौके बेरमो थाना प्रभारी ने लोगो को समझा बुझा कर जाम को हटाया गया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More