असम में संताली की पढाई ओलचिकि में होगी, कालिदास ने किया स्वागत

दुमका : असम सरकार ने संताली की पढ़ाई ओलचिकि लिपि में कराने का निर्णय लिया है। यह एक ऐतिहासिक एवं स्वागतम योग्य पहल है। संताली भाषा के स्कॉलर कालिदास मुर्मू ने बताया है कि यह कदम असम में संताली भाषा, संस्कृति के विकास मददगार साबित होगा। यहां संताल समुदाय के बच्चों को प्राथमिक स्तर से अपने मातृभाषा से शिक्षा ग्रहण करने की अवसर मिलेगा तथा निकट भविष्य में रोजगार अनेक द्वार सृजित होंगे।

इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए कालिदास ने असम के राज्य सरकार को हार्दिक बधाई एवं साधुवाद दिया है। बताया है कि संताली भाषा का अपना यूनिकोड है।भारतीय संविधान में किसी भी भाषा की एक ही लिपि मान्य है। अलचिकि लिपि संताली भाषा का विज्ञान सम्मत मान्य लिपि है, जिसकी यूनिकोड संख्या यू प्लस 1 सी 50ण्ण्ण् यू प्लस 1सी 7 एफ हैं। विश्व में उसी यूनिकोड से अलचिकि लिपि की प्रयोग होता है।

कालिदास ने आगे बताया है कि झारखंड में संताली भाषा को दूसरी राज भाषा की स्वीकृति दी गयी है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में अलचिकि लिपि में संताली भाषा की शिक्षक नियुक्ति के लिए घंटा शिक्षक नियुक्ति का प्रावधान किया गया था।पर आज भी यहां जैक के द्बारा देवनागरी लिपि में संताली की पड़ाई चालू हैं एजो नियम के बिरुद्ध हैं ।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More