दुमका : नाबालिग से गैंगरेप के मामले में चार गिरफ्तार

दुमका : झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र की बरमसिया पंचायत के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। शिकारीपाड़ा की पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपितों को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया है।
बताया गया है कि घटना लगभग एक सप्ताह पूर्व की है। इस मामले में ग्रामीणों में पंचायत भी हुई थी लेकिन जुर्माना की रकम अभी तक नहीं देने पर इसकी सूचना शिकारीपाड़ा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने चारों आरोपित थाना क्षेत्र के दुर्गापुर के निवासी कॉमिक्स देहरी उर्फ सुमित दे ;16 वर्षद्धए परवीन मुर्मू ;17 वर्षद्धए विनोद हेमराजए ;18 वर्षद्ध और सुपर हीरो ;18 वर्षद्ध को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नाबालिक पीड़िता अपनी दादी के साथ घर में सोई थी। तभी रात को लगभग 11 बजे चारों आरोपित लड़की के घर के दरवाजे तोड़ कर घुस गये और लड़की के साथ चारों ने बलात्कार किया है।


