उलगुलान सेना का एक दिवसीय धरना, स्थानीय नीति लागू करने मांग

रांची: उलगुलान सेना ने रविवार को राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरना को अमित कुमार के अध्यक्षता में की गयी। इस दौरान खतियान आधारित स्थानीय नीति, चतुर्थ श्रेणी की नियुक्तियों में आरक्षण, द्वितीय श्रेणी की नियुक्तियों में भी आरक्षण, सरना धर्म कोड एवं बोकारो में हुई जैप 4 की बहाली की सीबीआई जांच की मांग की गई।
उलगुलान सेना के केंद्रीय अध्यक्ष मुन्ना बड़ाइक ने कहा कि स्थानीय नीति पर सरकार बयानबाजी करना बंद करे और जल्द से जल्द मांगों को पूरा करे। इसके अलावा 2021 की जनगणना से पहले सरना धर्म कोड लागू करने की भी मांग की गयी।
इसके अलावा उलगुलान सेना ने यह भी चेतावनी दी कि सरकार अगर उनकी मांगो को पूरा नही करती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में शेख शाहबाज आलम, रोजर नाईट, महादेव बेक, बबलु शर्मा, मो अली, सरफराज, शिवाजी लाल, राहुल साहू समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


