AJSU विधायक निर्मल महतो विस परिसर में बैठे धरने पर, JSSC-CGL रद्द करने की मांग

निर्मल महतो ने कहा कि जेएसएससी-सीजीएल रद्द करना पड़ेगा नहीं तो झारखंड जलेगा और इसकी जिम्मेदार सरकार होगी. उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है.

रांची: हजारीबाग में मंगलवार को JSSC-CGL रद्द करने की मांग पर आन्दोलित छात्रों पर पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज पर आजसू विधायक निर्मल महतो ने आक्रोश व्यक्त किया है. इसके विरोध में वो विधानसभा परिसर में धरने पर बैठ गए हैं. अपने हाथों में तख्ती लिए निर्मल महतो लगातार इसका विरोध कर रहे हैं. 

अपने विरोध स्वर में उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार छात्रों को लेकर संवेदनशील नहीं है. जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द की जानी चाहिए. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जेएसएससी-सीजीएल रद्द करना पड़ेगा नहीं तो झारखंड जलेगा और इसकी जिम्मेदार सरकार होगी. उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. बता दें कि निर्मल महतो मांडू से आजसू के विधायक हैं.
 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More