अपना अधिकार मांगेगा थीम पर झारोटेफ का 18 जुलाई से होगा कार्यक्रम शुरू

सभी प्रखंड अध्यक्षों ने अपने दायित्वों को पूरा करने हेतु अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। 

कोडरमा: प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में अपने 11 सूत्री मांग पत्र को लेकर त्रिस्तरीय आंदोलन के प्रथम चरण में जिले के सभी प्रखंडों में “हर कर्मचारी जागेगा, अपना अधिकार मांगेगा “थीम के साथ कर्मचारी चेतना जागरण एवं प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन हेतु झारोटेफ के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी को पर्यवेक्षक के रूप में जिला अध्यक्ष डॉक्टर वासुदेव राम के द्वारा नियुक्त किया गया एवं सभी प्रखंड अध्यक्षों ने अपने दायित्वों को पूरा करने हेतु अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। 

जो इस प्रकार हैं: प्रखंड जयनगर के प्रखंड अध्यक्ष गिरधर प्रसाद सिंह 18 जुलाई को कन्या मध्य विद्यालय जयनगर में कार्यक्रम करेंगे। जिनका पर्यवेक्षक दल में दिलीप कुमार यादव जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तिवारी जिला सचिव बीना कुमारी महिला उपाध्यक्ष एवं पिंकी कुमारी जिला महिला संयुक्त सचिव हैं। 

वहीं प्रखंड डोमचांच के प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश शर्मा  26 जुलाई को कार्यक्रम स्थल यूएचएस डोमचांच में इस कार्यक्रम को सफल बनाने का निश्चय किया है। जिसका पर्यवेक्षक दल में शशि रंजन संयुक्त सचिव मनोज बाजपेई जिला कोषाध्यक्ष विजय कुमार उपाध्यक्ष एवं प्रशांत तर्वे संयुक्त सचिव हैं।

मरकचो प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष राम कृपाल सिंह ने दिनांक 25 जुलाई को कार्यक्रम स्थल परियोजना बालिका उच्च विद्यालय मरकच्चो में करने का निश्चय किया है। इनके पर्यवेक्षक दल में डॉक्टर वासुदेव राम जिला अध्यक्ष, दिलीप राज जिला प्रवक्ता एवं ज्वाला समीर संयुक्त सचिव रहेंगे। 

सतगावां प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष शाहिद सलीम ने 22 जुलाई को कार्यक्रम स्थल यूएमएस कालीडीह में करने का निश्चय किया है। इनके पर्यवेक्षक दल  कपिल देव यादव जिला मीडिया प्रभारी प्रसादी यादव उपाध्यक्ष एवं  नीतीश कुमार जिला उपाध्यक्ष रहेंगे। प्रखंड चंदवारा के प्रखंड अध्यक्ष नारायण रजक ने  23 जुलाई को कार्यक्रम स्थल ब्लॉक परिसर चंदवारा में करने का निश्चय किया। जिसका पर्यवेक्षक दल में  धनंजय उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष महबूब आलम जिला संयुक्त सचिव गायत्री सिंह जिला महिला अध्यक्ष एवं  अमित पांडे जिला महिला उपाध्यक्ष है। 

प्रखंड कोडरमा के प्रखंड अध्यक्ष  गोपेश्वर साव ने 27 नुलाई को सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया में कार्यक्रम करने का निश्चय किया। जिसमे पर्यवेक्षक दल में  राजेश कुमार शर्मा जिला उपाध्यक्ष सूरज यादव जिला संयुक्त सचिव प्रतिभा नारायण जिला सचिव एवं विनीता वर्णवाल जिला महिला उपाध्यक्ष है।इन सभी बातों की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी कपिल देव यादव ने दिया।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More