रानीश्वर : फुटबॉल मैच का उदघाटन, उमड़े दर्शक

रानीश्वर : भारत सेवाश्रम संघ के स्टेडियम में सोमवार को मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल मैच का प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू दीप प्रज्वलित कर विधिवत उदघाटन किया। प्रखंड प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी हरिसाधन दत्त, भारत सेवाश्रम संघ के आवासीय विद्यालय के प्रधान अध्यापक अभिनंदन मुर्मू, शिक्षक बोद बोदरा, खेल संचालन समिति के सदस्य, बाँसकुली पंचायत के मुखिया अशोक किस्कु, अध्यक्ष पूर्व मुखिया सुनीराम बास्की, सचिव कुमिरदहा पंचायत के मुखिया खुदीराम मोहली कोषाध्यक्ष एवं बिजय सोरेन, बबलू टुडू, अगस्टीन हेम्ब्रम एवं पाथरा के महुलबोना की मुखिया मुनमुन मरांडी, पाटजोड़ के मुखिया मीनू कल्याणी सोरेन, रंजीत सोरेन मौजूद थे। सुखजोड़ा व पाथरा के बीच आज मैच खेला गया। इस दौरान स्टेडियम में खेल प्रेमी दर्शकों का भीड़ उमड़ी। रेफरी वकील हांसदा, प्रकाश मुर्मू, जोसेफ मुर्मू, राजकिशोर मरांडी, मिठुन मुर्मू, सोमलाल हेम्ब्रम की देखरेख में खेल का आयोजन हुआ। प्रथम दिन की खेल प्रतियोगिता में आठ पंचायत के टीम भाग लिया।

