मतदान भयमुक्त मतदान दें, इसके लिये प्रशासन मुस्तैद रहें: खियांग्ते

– पलामू में निवार्चन आयुक्त ने की समीक्षा
स्टेट ब्यूरो: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर मुख्य सचिव झारखंड एल खियांगते गुरुवार को पलामू पहुंचे। उन्होंने पलामू और गढ़वा के जिला प्रशासन सहित पुलिस के पदाधिकारियों के साथ चुनावी समीक्षा बैठक करते चुनावी तैयारियों का पूरा जायजा लिया।
इस बाबत निर्वाचन आयोग ने निर्धारित मापदंड के अनुरूप सुरक्षा, मतदान केंद्र, बैलेट पेपर, मैन पावर स्टेटस, हैली ड्रॉपिंग, ईवीएम स्टेटस, वाहन, आदर्श आचार संहिता, व्यय, सुविधा ऐप, स्वीप एक्टिविटी आदि चुनाव कार्य के तैयारियों की बारी- बारी से समीक्षा की। इसके अलावे बैलेट पेपर, वाहन, ईवीएम डिस्पैच, वीवीपैट, बीयू, सीयू की स्थिति, स्ट्रॉंग रूम की व्यवस्था, मेडिकल की व्यापक प्रबंध करने, वालेंटियर्स के रूप में सहिया व सहायिका को लगाने का निर्देश दिया।
दिव्यांग और दृष्टि दिव्यांग मतदाताओं की सुविधाएं सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव कराना चुनाव आयोग की प्राथमिकता है। लिहाजा इसी बाबत सुरक्षा व मूलभूत सुविधाओं को हर हाल में दुरुस्त रखा जाय। कहा कि चुनाव कार्य में कोई लापरवाही न हो व मतदान केंद्र पर सारी बुनियादी जरुरतें तटस्थ रखी पूरी की जाय।
थोड़ी भी चूक नहीं होने दिया जाये। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को आवश्यक बुनियादी सुविधा देना सुनिश्चित करें। चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था पर पूरी मुस्तैदी से नजर बनाए रखते हुए हर परिस्थिति से निपटने को लेकर सजग रहने की सलाह दी। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे ने मतदाताओं को बांटे जा रहे मतदाता पर्ची की जानकारी ली। पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि व गढ़वा डीसी हर्ष मंगला ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को बताया कि मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गयी है। सीसीटीवी कैमरे से निगहबानी होगी। वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था की गई है। इसपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये। मतदान कर्मियों को मतदान करवाने के लिए पोस्टल बैलेट भी उपलब्ध होने की बातें बतायी गयी। बैठक में ऑपरेशन आईजी आशीष बत्रा, सीआरपीएफ के आईजी संजय लाटकर, पलामू डीआईजी विपुल शुक्ला, सीआरपीएफ के डीआईजी जयंत पाल समेत पलामू के डीसी व एसपी बैठक मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More