रांची: राजद 9 अगस्त से चलाएगी सदस्यता अभियान

विस चुनाव को लेकर बैठक
रांची: विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां रेश हो गई हैं और इस बाबत रणनीति बनाने का आगाज भी हो चुका है। इसकी कड़ी में रविवार को राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश यादव की अध्यक्षता में आहूत बैठक में तय किया गया कि पार्टी आगामी 9 अगस्त से पूरे राज्यभर में सदस्यता अभियान का आगाज करेगी।
समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती पर व्यापक मंथन किया गया। पार्टी के नेताओं ने इस मौके पर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती से खड़ा करने के लिए पूरी ताकत झोंकी जाएगी। कहा कि सदस्यता अभियान में अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का टारगेट रखा गया है। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सुप्रीमो लालू यादव की विचारधाराओं से जनता को अवगत कराएगी। कहा कि राष्ट्रीय जनता दल हमेशा महागठबंधन का पक्षधर रहा है और ऐसे में झारखंड में सम्मानजनक सीटों के साथ आरजेडी महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। इस दौरान इस बात का खुलासा नहीं किया गया, कि राजद की दावेदारी किन- किन सीटों पर होगी। प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश कार्य समिति द्वारा कुल 10 प्रस्तावों पर बातचीत की गई है।
इन प्रस्तावों को लेकर पार्टी राज्यभर में हर स्थान पर लोगों को अपने उद्देश्य व इरादों को बताने का काम करेगी। कहा कि हर हाल में राजद मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा। कहा कि मौजूदा समय में झारखंड सरकार को किसानों का कृषि ऋण माफ करना चाहिए। प्रदेश को अकाल क्षेत्र घोषित करते हुए राहत कार्य चलाना चाहिए। ऐसा नहीं करने की स्थिति में राजद आंदोलन करने को बाध्य हो जाएगा।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More