JPSC विवाद: विधानसभा घेराव में लाठीचार्ज का आरोप, देवेंद्र नाथ मेहतो को बचाने पहुंचे शिवम भी घायल

रांची: विधानसभा घेराव के दौरान रात के समय पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किए जाने का आरोप सामने आया है। इस दौरान देवेंद्र नाथ मेहतो के साथ मौजूद शिवम जी ने दावा किया कि पुलिस ने देवेंद्र नाथ मेहतो पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने बताया कि देवेंद्र नाथ मेहतो को बचाने के लिए वह आगे आए और पुलिस की लाठियां झेलकर उन्हें वहां से बचाया।
शिवम के मुताबिक, देवेंद्र नाथ मेहतो को बचाने के दौरान वह खुद भी लाठीचार्ज की चपेट में आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लाठियों से उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
शिवम ने बताया कि वह फिलहाल रांची सदर अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद विधानसभा घेराव में शामिल प्रदर्शनकारियों के बीच आक्रोश देखा जा रहा है।
हालांकि, पुलिस की ओर से लाठीचार्ज और कथित जानलेवा हमले को लेकर आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है। पूरे मामले में पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।


