रामगढ़: हर सुख-दुःख में जनता के साथ: ममता

रामगढ़: चितरपुर प्रखंड के लारी में शनिवार को कांग्रेस नेत्री ममता देवी जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुईं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। प्रखंड कार्यालयों में बिचैलिया हावी हैं व बिना पैसे कोई काम नहीं हो रहा है। कहा कि वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन से भी लोगों को वंचित कर दिया गया है। राज्य सरकार झारखंड के आवाम के सीने में खंजर भोंक रही है। कहा कि पूर्वजों के जल जंगल और जमीन को जीवन बसर करने के लिए हमारे नाम किया है, लेकिन सरकार यहां खनिज संपदा को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने लोगों को संबोधित कर कहा कि यदि मुझे रामगढ़ विधानसभा की जनता का सहयोग मिला तो आपके हर सुख-दुख में सहयोगी रहूंगी। मौके पर युवा नेता दिनेश महतो, पवन कुमार ,जुगल किशोर महतो, संजय करमाली ,रजिया खातून ,पूनम देवी, बलराम महतो, रंजीत करमाली सहित कई लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More