जन समस्याओं को लेकर जनसभा

बुढ़मू: प्रखंड के राय पंचायत के विभिन्न टोला, मुहल्ला के ग्रामीणों के साथ रविवार को एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों की समस्याओं को लेकर मंथन करने के बाद इसके समाधान करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह कांग्रेस नेता नीरज भोक्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में चतरा लोकसभा बसपा प्रत्याशी नागेश्वर गंझू, सोनू पांडेय, युवा नेता सह समाजसेवी नागेश्वर महतो, इंटक नेता प्रेम कुमार, संजय यादव, राजा खान, राहुल तुरी, दामोदर राम सहित कई लोग मौजूद थे।
[URIS id=8357]

