शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनेगा रामनवमी : प्रशासन

आसिफ


सरिया(बगोदर): रामनवमी को लेकर अनुमंडल सभागार सरिया में शुक्रवार को शांति समिति की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें बगोदर-सरिया अनुमंडल क्षेत्र के शांति समिति के सदस्यों सहित बगोदर सरिया व बिरनी के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद थे। बैठक का नेतृत्व कर रहे अनुमंडल पदाधिकारी पवन कुमार मंडल और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार शर्मा ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों व शांति समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि रामनवमी त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मने इसका पूरा पूरा ख्याल रखा जाए। वहीं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु अनुमंडल स्तर से सभी पंचायतों और संवेदनशील अखाड़ों में शांति समिति के सदस्यों को बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

वहीं लोगों को आई कार्ड तथा बैच निर्गत किया गया। इसके अलावे कई प्रपत्र विभाग के द्वारा लोगों को उपलब्ध कराए गए। जिसे भरकर उन्हें जमा करना है। कहा गया कि कहीं किसी भी क्षेत्र में किसी प्रकार की अशांति का माहौल पैदा होता हो तो उसकी सूचना अविलंब नियंत्रण कक्ष को दें ताकि त्वरित अंकुश लगाने में प्रशासन सक्षम साबित हो सके। मौके पर प्रमुख रामपति प्रसाद, उप प्रमुख रामदेव यादव, जीप सदस्य अनूप कुमार पांडेय,भेखलाल मण्डल, रफीक अंसारी, विजय सिंह, मनोज सिंह, जलालुद्दीन अंसारी, मास्टर अली, महेश मोदी, नकुल मंडल, कैलाश यादव, मृत्युंजय राय, तुलसी यादव, नारायण पांडे, कैलाश यादव,बबलू मंडल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More