समस्याओं को लेकर पहुंची प्रखंड कार्यालय, हुई बैठक

संतोष वर्मा
चाईबासा: जगन्नाथपुर प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में रह रहें लोगों की समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंची क्षेत्रीय विधायक गीता कोड़ा।सभी समस्याओं को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रामनारायण खालखों के साथ बैठक की।
श्रीमती कोड़ा ने कहा कि पांच वर्ष पहले ही बज्रपात के चपेट में आने से प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में पांच लोगों की मौत हो गई थी। लेकिन आपदा प्रबंधन द्वारा मृतक के परिजनों को अबतक मुआवजा भुगतान नहीं किया गया है, जबकी इस मामले में उपायुक्त के साथ हुई बैठक में सवाल को उठाया गया है।

वहीं दुसरी ओर जगन्नाथपुर शहर का मुख्य चौक पर पिछले कई महिनों से अंधेरा में है, लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा इस हाईमास्ट लाईट को बनाने के लिए कोई पहल नहीं किया गया। जबकी अंधेरा होने के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
इस हाईमास्ट लाईट को शीघ्र बनाने की मांग की है ताकी लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना ना करना पड़े। साथ ही जगन्नाथपुर मुख्य चौक के पास सार्वजनिक शौचालय है जहां स्थानीय लोगों के साथ बाजार के दिन गांव के लोग भी उपयोग करते हैं। बेहतर रख रखाव नहीं होने आज उक्त शौचालय की स्थिति दैनिय हो गई है, जिसके कारण जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साफ सफाई नहीं होने से लोग बीमारी के चपेट में आ सकते हैं।
श्रीमती कोड़ा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर 14वीं वित्त की राशी से शौचालय मरम्मतीकरण करने की मांग की है। इसके अलावे और भी कई मामले को लेकर मांग रखा गया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More