लोहरदगा: स्थानीय विधायक सुखदेव भगत वृहस्पतिवार को लोहरदगा ब्लॉक क्षेत्रों का दौरा कर वहां के लोगों से मिले। इस बाबत वहां मौजूद लोगों ने विधायक को क्षेत्र में व्याप्त पानी की समस्या को बताया कहा कि अक्सर गर्मी आते आते इस क्षेत्र का सभी कुआं व चापाकल सूख जाता हैं ऐसे में हमलोग परेशान हैं। विधायक ने फौरन वहां डीप बोरिंग कराने की बात कही।
विधायक ने कहा कि ब्लॉक के पीछे खाली पड़े लिप्टस बागान को एक पार्क के रूप में विकसित करने के लिए वह पूरी तरह से सहयोग देंगे। कहा कि नगर परिषद क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो इसके लिए वे प्रयासरत है और प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निदान किया जा रहा है। आप लोगों ने जो समस्याओं से अवगत कराया है, उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। कहा कि हम सभी को मिलकर नगर परिषद क्षेत्र को बेहतर बनाना है।
कहा कि शहर में नियमित रूप से जलापूर्ति हो उसके लिए संवेदक को निर्देश दिया गया है अभी नगर परिषद क्षेत्र में बहुत सा स्थानों में बल्ब खराब हो गया है जिससे जनता को परेशानी हो रहा है उसका कारण है कि राज्य स्तरीय भैपर एवं बल्ब लगाने का कार्य बाहर के संवेदक को दे दिया गया है जो इस मामले में उदासीन है जनता के हित में नगर परिषद जल्द ही खराब पड़े बल्व को बदलने का कार्य प्रारंभ करेगा विधायक मोहल्लेवासियों के साथ समस्याओं का निरीक्षण भी किए। मौके पर वार्ड पार्षद प्रतीक प्रसाद मोनी, मीडिया प्रभारी अनिल कुमार, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित सिन्हा, कन्हैया सिंह, राजेश शर्मा, शशि दास, कुमार संदीप, राहुल कुमार सिंह, धीरज सिंह, ददन वर्मा, कार्तिक कुजूर, रामजी साहू, प्रमोद राय, अरविंद दुबे, पंकज शर्मा, गौतम पांडेय, श्याम सुंदर वर्मा, संजय सिंह, रोहन के साथ मोहल्ले वासी उपस्थित थे।