जनता को कुर्सी- दरी नहीं रोजगार चाहिए: पंकज

रामगढ़: कांग्रेस पार्टी के द्वारा बुधवार को जनसंपर्क अभियान के तहत गोला प्रखंड के नावाडीह पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद मांझी व संचालन भोला मुंडा ने किया। बतौर मुख्य अतिथि जिले के कांग्रेस नेता पंकज महतो ने कहा कि पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश चौधरी ने रामगढ़ के लोगो को सिर्फ ठगा है। पूरे रामगढ़ जिले में 350 से ज्यादा सरकारी विद्यालय को बंद कर दिया गया है।
उन्होंने पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। पंकज महतो ने कहा की महिलाओं को कुर्सी दरी देकर ठगा जा रहा है, जबकि आज के समय में कुर्सी दरी से ज्यादा रोजगार की जरूरत है। गोला प्रखंड किसान बहुल क्षेत्र होते हुए किसानों के लिए भी हर सुविधा का अभाव है। मौके पर कई कांग्रेसजन मौजूद थे।


