धनबाद लोस: सिद्धार्थ लड़ेंगे निर्दलीय, बीजेपी में खलबली

  • मनाने में जुटे भाजपाई
धनबाद: झरिया विधायक संजीव सिंह के छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह धनबाद लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, इसके बाद बीजेपी महकमा में खलबली मच गई है। बीजेपी ने सिद्धार्थ को मनाने की कवायद तेज कर दी है। उनसे लगातार बातचीत की जा रही है।
दूसरी ओर जेल में बंद विधायक संजीव सिंह से जियाडा अध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने भी मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि विधायक संजीव सिंह ने भाई के चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने का फैसला माता कुंती देवी पर छोड़ा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास 22 को कुंती देवी से मुलाकात कर सकते हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ गौतम के लगातार चुनावी मैदान में बने रहने व जनसंपर्क अभियान से बीजेपी में बेचैनी बढ़ गई है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More