ज्ञानेश्वर बने राजद राष्ट्रीय परिषद के सदस्य

बोकारो थर्मल: बोकारो थर्मल निवासी राजद नेता ज्ञानेश्वर सिंह यादव को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने राष्ट्रीय परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। राजद अध्यक्ष द्वारा ज्ञानेश्वर सिंह यादव को राजद के राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाये जाने पर राज्य परिषद के सदस्यों में से बढ़न गोप, सतरुपा पांडेय, डीएन सिंह, मो.जुबेर, मो.इमरान कादरी, मो.कलाम, रानी कुमारी, शोभा देवी, अर्जुन यादव, राजकिशोर सिंह, रंजन यादव, जयसिंह यादव, अभय सिंह सहित गिरिडीह के जिलाध्यक्ष बुद्वनारायण यादव, अवधेश कुमार, भुवनेश्वर यादव, सरफुद्दीन कादरी, रामनाथ यादव, केएल चैधरी, काशीनाथ यादव ने बधाई देते हुए हर्ष प्रकट किया है। गौरतलब है कि ज्ञानेश्वर सिंह यादव ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1980 से लोकदल से की थी। बाद में वे गिरिडीह केंद्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष भी बनाये गये तथा 1995 में झारखंड क्षेत्र स्वशासी परिषद का पार्षद भी बनाया गया था। वर्तमान में वे प्रदेश राजद के महासचिव थे।



