झारखंड तेजी से विकास की सीढ़ी चढ़ रहा है: मुख्यमंत्री

16 बीपीओ कंपनियां शुरु
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड तेजी से विकास की राह में आगे बढ़ रहा है और इसी के तहत अब तक सरकार द्वारा यहां 18 नीतियों को अमलीजामा पहनाया जा चुका है। उन्होंने गुरुवार को राजधानी के धुर्वा स्थित न्यायिक अकादमी में आहूत झारखंड बीपीओ समिट- 2019 के दौरान एक साथ 16 बीपीओ कंपनियों का ऑनलाइन शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि यहां के विकास को देखते हुये कंपनियों भारी मात्रा में निवेश कर रही हैं। 7 नए बीपीएम व बीपीओ कंपनीज, 6 स्टार्टअप कंपनियों ने आईटी एवं ई-गवर्नेंस विभाग, झारखंड सरकार के साथ समझौता हुआ है।
कार्यक्रम के समापन के बाद सीएम ने कंपनियों के साथ अलग से बैठक भी की। उन्होंने इस बाबत निवेशकों को भरोसा दिलाया
कि वे स्वयं उनकी समस्याओं के निदान के लिए मॉनिटरिंग करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि टीम झारखंड की मेहनत व ईमानदार छवि के चलते ही आज झारखंड देश में मिसाल कायम कर रहा है। कहा कि सरकार द्वारा अच्छी नीयत व अच्छी पॉलिसी का ही परिणाम है, कि प्रदेश की छवि में सुधार हुआ है। हर पॉलिसी जनहित को देखते हुये बनाई जा रही है। इसी कारण हर सेक्टर में निवेश के साथ रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। कहा कि राज्य में 3 मेगा पावर प्लांट जिसमें 45000 करोड़ की राशि से निर्माण कराया जा रहा है, जो जल्द ही स्थापित होगा। कहा कि पुरानी बंद पड़ी इकाइयों को पुनर्जीवित किया जा रहा है। 107 ऐसे पुरानी बंद पड़ी इकाइयां थी, जिन्हें फिर से चालू किया गया। आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बंद इकाइ को पुनर्जीवित किया गया है। कुल मिलाकर पिछले साढे 4 वर्ष में नए उद्योग में प्रत्यक्ष रोजगार के रूप में 72000 लोगों को नौकरी मिली है।
सीएम ने कहा कि एग्रिकल्चर, इंडस्ट्रीज एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बड़े- बड़े कल कारखानों में मशीनीकरण होने के कारण श्रमिककरण में कमी आई है, लेकिन इस कमी को आईटी सेक्टर में ही रोजगार उपलब्ध कराकर पूरा किया जा सकता है। झारखंड में विहीन आईटी का विस्तार कर युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार दिया जा रहा है। सीएम ने कहा कि विकास का सीधा संबंध रोजगार से है। बेरोजगारी राज्य की ही नहीं बल्कि देश की बड़ी समस्या है व झारखंड से बेरोजगारी दूर करना मेरा लक्ष्य है। कहा कि हर हाथ को हुनर व हर हाथ को काम देना सरकार का उद्देश्य रहा है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश चौथे स्थान पर हैं। सरकार ने श्रम नियम में संशोधन किया गया है व अब महिलाएं भी 24 घंटे में रात वाले शिफ्ट में भी काम कर सकेंगी।
रघुवर दास ने कहा कि अमेरिका में भी भारत के युवाओं ने अपनी अलग पहचान बनाई है। कहा कि भारत आने वाले समय में आर्थिक सुपर पावर बनेगा। भारत को आर्थिक सुपर पावर बनाने में झारखंड निर्णायक भूमिका निभाये, यह हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने में झारखंड अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कहा कि उन्होंने सीख दी है कि युवाओं के डिग्रियों का इस्तेमाल किस तरह हो व उन्हें रोजगार कैसे मिले ? इसी के तहत पीएम ने पहली बार स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय का गठन किया है। देश में पहली बार स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा मिल रहा है। मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने कहा कि राज्य सरकार की इंडस्ट्रियल पॉलिसी एवं बीपीओध्बीपीएम पॉलिसी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। आईटी विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने एडवांटेज झारखंड के संबंध में सभी सेक्टर के कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उद्योग सचिव के रवि कुमार, महानिदेशक एसटीपीआई ओंकार राय, आईटी निदेशक उमेश प्रसाद साह, नैसकॉम के परेश देगांवकर सहित विभिन्न बीपीओ/ बीपीएम के प्रतिनिधि आईटी सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञ एवं बड़ी संख्या में युवक युवतियां उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More