बगोदर: बिरहोरों के बीच फल का वितरण

बगोदर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन (17 सिंतबर) को लेकर सरिया प्रखंड के अमनारी पंचायत आदिम जनजाति बिरहोर के बीच विधायक नागेंद्र महतो सहित भाजपा नेता सह पूर्व जिप उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव के फल वितरण किया। श्री महतो ने कहा कि गरीब व्यक्ति के हित में सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। सरकार का प्रयास है कि सौ फीसदी उसका फायदा भी उन्हें मिले।
विधायक ने कहा कि बिरहोर के लिए सरकार विशेष तौर पर हर सुविधा प्रदान प्रदान कर रही है। इस दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। भाजपा नेता सह पूर्व जिप उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव ने कहा कि देश एक ताकतवर राष्ट्र बन कर उभरा है व इसका पूरा श्रेय हमारे प्रधानमंत्री को जाता है। उनके नेतृत्व में देश पूरे विश्व में एक अपना अलग स्थान बनाया है। इसबाबत सरिया पश्चिमी मंडल पिछड़ी जाति मोर्चा के अध्यक्ष अजय यादव सहित कई लोग शामिल हुये।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More