दातू व पोंडा पंचायत के कई लोग आजसू पार्टी में शामिल
गिरिडीह: राज्य के जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री व गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से राजग के आजसू पार्टी के प्रत्याशी चंद प्रकाश चौधरी की जीत को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज कसमार प्रखंड का दौरा किया जहाँ दातू व पोंडा पंचायत के रहने वाले के कई लोग आजसू पार्टी में शामिल हुए। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो के पास आए लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि यहां के लोग यह मान व समझ चुके हैं की आजसू पार्टी सशक्त है और इस क्षेत्र की तरक्की और विकास में आजसू पार्टी ही उल्लेखनीय भूमिका निभाएगी। लोगों का उत्साह आजसू पार्टी के पक्ष में बना हुआ है। आजसू पार्टी में आए लोगों में अब्बास अंसारी ,साजिद हुसैन ,अर्जुन कुमार महतो, अहीर महतो,जुरन कुमार महतो, विकास कुमार महतो, लगनू महतो, महेंद्र महतो, दयाल महतो, निर्मल महतो, मुकुंद महतो, भुवनेश्वर महतो, हीरालाल महतो, निरंजन महतो एवं प्रहलाद महतो के नाम शामिल हैं।