गिरिडीह: 88 लाख की योजना का शिलान्यास

गिरिडीह: राज्य संपोषित योजना के तहत शुक्रवार को पीरटांड़ प्रखंड के भलुआ पहाड़ी इलाके में कठवारा मेन रोड से बराकर नदी फतेहपुर पुल तक पथ निर्माण योजना का शिलान्यास शुक्रवार को विधायक निर्भय शाहाबादी ने किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि रंजन सिंहा ,कन्हैया ओझा, बड़हन वर्मा, संवेदक रंजीत राय, अजय राय, कुमार सौरव, संदीप देव, रंजीत गोप समेत अन्य कई खाशो आम मौजूद रहे। यहां लगभग 88 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस सड़क के शिलान्यास होने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर देखी जा रही थी। बताया गया कि इस सड़क के निर्माण हो जाने से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत उपलब्ध हो जाएगी। मौके पर विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को द्रुतगति से पहुंचाने में लगी हुई है। इसी कड़ी में इस योजना का शिलान्यास भी किया गया है।
[URIS id=9499]


