लोहे के खम्भे से टकराकर युवक की कटी गर्दन, मौके पर ही दम तोड़ा

रांची: राजधानी के रातू थाना क्षेत्र के ठाकुरगांव पथ पर रविवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हुई। जानकारी के अनुसार बाइक कार के पीछे चल रही थी। तभी अचानक ही ड्राईवर ने कार को दायीं तरफ मोड़ दिया। जिससे पीछे बाइक से आ रहे युवक की कार से टक्कर हुई और सड़क किनारे लोहे के खम्भे से जा टकराया। टकराने की वजह से उसका गर्दन कट गया और मौके पर ही युवक की मौत हो गयी।

मृतक की पहचान राहुल सिंह के रूप में हुई, जो कि केडीएच डकरा का निवासी था। वह खलारी की ओर जा रहा था। रास्ते में ही होचर के ईंट भट्ठा के पास उसके आगे से कार गुजर रही थी। इसी बीच ड्राईवर ने इंडिकेटर दिए बगैर गाड़ी को दाएं तरफ मोड़ दिया। जिसके कारण कार के पीछे से आ रहे बाइक सवार ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार से जा टकराया। इसके बाद वह लोहे के खम्भे से टकराया, जिससे उसकी गर्दन कट गयी और मौत हो गयी।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल से ड्राईवर को गिरफ्तार किया और दोनों वाहनों को थाने में लाया गया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More