टंडवा के जंगल में युवक-युवती का शव झुलता हुआ मिला

चतरा: जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के बडगांव पंचायत के अंतर्गत चिरलौंगा गाँव के जंगल में महुआ के पेड़ में युवक और युवती का शव झुलता हुआ पाया गया। इसकी सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गयी, जहाँ पर ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतार कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। शवों को कब्जे में लेने के बाद पुलिस इन्हें थाने लौट गयी। इधर इस घटना के बाद से गाँव में सनसनी फ़ैल गयी है।
दोनों शवों की पहचान कर ली गयी है। युवक लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरम गाँव का निवासी एवं उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। वहीँ युवती रांची के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के बहेरटांड निवासी निशा कुमारी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को कुछ ग्रामीण दोपहर के ढाई बजे लकड़ी चुनने के लिए जंगल की ओर बढे। इसी दौरान गाँव से एक किलोमीटर दूर नावाटांड़ के जंगल के पास महुआ के पेड़ में युवक एवं युवती का शव दुपट्टे में झुलते देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने फ़ौरन पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित किया।
वहीँ पुलिस इस घटना को प्रेम-प्रसंग का मामला बताया। हालाँकि पुलिस द्वारा इस घटना में हत्या व् आत्महत्या के दोनों पहलुओं पर जांच करने की बात कही गई।


