कोडरमा: महिलाओं में अपार क्षमता, ममता की प्रतिमूर्ति: परेश

सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन
कोडरमा: बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी में तीस दिवसीय ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण के तहत प्रशिक्षुओं द्वारा सौंदर्य प्रतियोगिता आहूत की गई। इस दौरान इन्होंने अपने हुनर का लोहा मनवाया। इस बाबत आरसेटी के निदेशक परेश कुमार सिन्हा ने कहा कि महिलाएं हर दृष्टि से मजबूत हैं और उन्हें खुद को सक्षम बनाने की दिशा में मेहनत करना चाहिए। महिलाओं में अपार क्षमता है व वे ममता की प्रतिमूर्ति हैं।
श्री सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को साधारण से असाधारण बनने के लिये प्रयास करना चाहिए। नारी की सुंदरता उनकी आंखों में हमेशा मौजूद रहनी चाहिए, जिससे परिवार जनों के बीच स्नेहमयी ममता की परकाष्ठा से परिपूर्ण नारी प्रतीत हों। सार्थक प्रयास के बाद ही महिला सशक्त और स्वावलंबी बन सकती हैं।
सिन्हा ने बताया कि प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रशिक्षु खुद को एक सफल उद्यमी के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रतियोगिता में ज्योति, आंशिका, सोना, अनिता देवी, गुड़िया, प्रियंका, श्वेता, पूजा, मोनिका, सुनीता, रेणु, कात्यानी, अनिता, अनुपम, सुमन, प्रिया, माहिनूर प्रवीण व सुनीता कुमारी ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम संरक्षक के रूप में प्रशिक्षक श्रीमती सुनीता विश्वास का योगदान रहा। कार्यक्रम संचालन आरसेटी संकाय के राजीव रंजन ने किया। कार्यक्रम संपादन में संकाय पवन कुमार शर्मा, मंजीत यादव व प्रमोद राणा का काफी योगदान रहा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More