गिरिडीह: जंगल से महिला का शव बरामद, सनसनी

बगोदर: थाना क्षेत्र के संतूरपी जंगल से एक महिला का शव बगोदर पुलिस ने बरामद शुक्रवार को किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि संतूरपी जंगल से अधजली अवस्था महिला का शव बरामद किया गया है। जो प्रथम दृष्टया में प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कर शव को संतूरपी जंगल में फेका गया है। जहां ग्रामीण की नजर पड़ने पर इसकी सूचना बगोदर पुलिस को दी गई।
शव को बरामद कर लिया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेजा जा रहा है। पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सब कुछ साफ हो पाएगा। वही इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि शव देखने से दो से तीन पहले की है.. ऐसा प्रतीत होता है कि महिला जिसकी उम्र 35 वर्ष रही होगी। जिसकी हत्या दो-तीन दिन पहले कर दिया गया है। वहीँ शव को छुपाने की नीयत से यहां फेका गया है। वहीं शव को देखने के लिए संतूरपी वा आसपास गांव के लोगों की भीड़ जुट गयी है। तथा शव की पहचान नहीं किया जा सका है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More