दुमका में कुएं से महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
_samridh_1200x720-1024x614.jpeg)
दुमका: जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के झुनकी गांव के बड़ा टोला में बुधवार सुबह एक कुएं से महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
जानकारी के अनुसार, सुबह जब ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे तो उन्होंने पानी में एक महिला का शव तैरता देखा। यह खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।


