पत्नी को जलाकर हत्या करनेवाले पति को उम्रकैद, बेटी बनी अहम् गवाह

रांची: राजधानी में आज अपर न्यायायुक्त राजीव आनंद की अदालत ने बुधवार को चार बच्चियों की माँ को आग में जलाकर हत्या करने की जुर्म में पति सुकरा उरांव को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह घटना रांची के धुर्वा/तुपुदाना के हेडडहु गांव की है। सुकरा आये दिनों अपनी पत्नी मैना देवी से मारपीट करता था। इसी तरह एक दिन विवाद के ज्यादा बढ़ जाने पर उसने अपनी पत्नी को पहले जमकर पीटा, फिर उसके हाथ-पैर बांधकर शरीर पर किरोसिन तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। मामले की सुनवाई में मृतका की बेटी प्रिया को अहम् गवाह माना गया।


