चीनी महावाणिज्य दूत ने किया आईआईसीएम दौरा
रांची: कोलकाता में चीन के महावाणिज्य दूत जहालीऊ के नेतृत्व में आए चीनी प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को कांके रोड स्थित आईआईसीएम का दौरा कर वहां चल रही तमाम गतिविधियों को समझा। इस बाबत आईआईसीएम के हेड पीसी मिश्रा, महाप्रबंधक एके मिश्रा, मुख्य प्रबंधक संदीप भगत, नीलय प्रकाश सहित अधिकारी मौजूद थे। इस बाबत आहूत एक बैठक में आईआईसीएम के कोल इंडिया के अधिकारियों को संस्थान द्वारा दिये जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण पर इन्होंने विस्तार से जानकारी ली। चीनी टीम ने यहां के कार्यक्रमों को जानकर प्रषंसा व्यक्त की।
[URIS id=9499]




