बाघमारा में लावारिश पड़े मिले सौ करोड़ से अधिक के वाहन

धनबाद: विधायक ढुल्लू महतो के विधानसभा क्षेत्र बाघमारा के अलग-अलग इलाकों से कई लावारिश वाहन मिलें हैं। सभी वाहनों की कुल कीमत सौ करोड़ रूपए से अधिक आंकी गयी है। इन वाहनों को पांच सालों के दरम्यान यहाँ लाकर रखा गया, जिसे फिर जाने नहीं दिया गया। अब पुलिस वाहन मालिकों की तलाश में है, ताकि वे अपने वाहनों को कागज दिखाकर ले जा सकें। इसके लिए पुलिस परिवहन विभाग की मदद लेगी।

दरअसल, मुजफ्फरपुर के कारोबारी इरशाद आलम ने पुलिस से शिकायत की थी। जिसमें उसने कहा था कि उसके सात कीमती वाहन और मशीनों को ढुल्लू महतो ने छीन लिया। मशीनों को वापस मांगने पर विधायक ने जान से मारने की धमकी दी थी। उसकी शिकायत पर बाघमारा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में जब इलाके में छानबीन की गयी, तब पुलिस को तीन जगहों पर सौ करोड़ से अधिक के वाहन और मशीनें लावारिश मिलीं।

इसके अलावा कभी बीसीसीएल के लिए काम कर रही आइसीसीआइपीएल कंपनी और शैली इंफ्रा लिमिटेड के कैंप कार्यालय वाले जगहों से 22 हाइवा, 12 स्कैनिया डंपर, सात पोकलेन, एक 407 वाहन और एक डीजल टैंकर खड़े मिलें। इसी तरह अन्य जगहों पर से वोल्वो, ग्रेडर सहित करोड़ों के मशीन लावारिश पड़े हुए हैं। पुलिस ऐसे और लावारिस वाहनों की खोज में है।

वहीं, शिकायतकर्ता आलम चाहते हैं कि ढुलू महतो द्वारा छीने गए उनके बाकी वाहनों की भी खोज कर पुलिस उनके सौंप दे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More