एक ही परिवार के तीन लोगों पर अपराधियों ने किया जानलेवा हमला

लोहरदागा: राज्य के लोहरदागा जिला (Lohardaga District) में दिल-दहला देने वाला घटना सामने आया है. एक ही परिवार के तीन लोगों पर 10 अपराधियों ने जानलेवा हमला (Criminals attack) किया. जिसके कारण पूरा गांव में दहशत फैल गई है. मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने महिला को गोली मारी(Woman shot), तो वहीं महिला के भाई को चाकू से गला रेत दिया और जान बचाकर भाग पुत्र को अपराधियों ने कुंआ में फेंक दिया. यह घटना कैरो थाना क्षेत्र स्थित हनहट गांव में देर शाम को घटी है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. लेकिन अपराधियों का सुराग (Criminals leads) अभी तक नहीं मिला है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना आपसी रंजिश (Mutual rivalry) में हुआ है. घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है. घायल महिला (Injured woman) की पहचान हनहट गांव (32 वर्षीय) रीना देवी के रुप में हुई है. रीना अपने 25 साल के भाई अजय साहू और बेटे अंकित के साथ शाम को खेत से लौट रही थी. बीच रास्ते के पास घात लगाये 10 अपराधी बैठे थे.
जैसे ही अपराधी ने तीनों को देखा उनपर हमला कर दिया. अपराधियों ने रीना देवी को पहले गोली मारी. गोली सीधे रीना के कमर पर लगी. वहीं अजय साहू को चाकू से गला रेत (Strangled sand) दिया और जान बचाकर भाग रहा अंकित को अपराधियों ने कुंआ में फेक दिया. पानी कम होने की वजह से अंकित की जान बच गई. इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले. ग्रामीणों के मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. इस घटना की सूचना पुलिस को ग्रामीणों ने दी.


