कोडरमा: बच्चा चोरी को लेकर जागरूकता रैली

कोडरमा: शनिवार को मॉब लिंचिंग एवं बच्चा चोरी की अफवाह के विरुद्ध स्कूली बच्चों ने जन जागरूकता रैली निकाली गई। उपायुक्त रमेश घोलाप व पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिलवाणन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कोडरमा प्रखंड अंतर्गत झुमरीतिलैया स्थित महाराणा प्रताप चौक से लेकर झंडा चौक तक रैली निकाली गई। बच्चों ने अपने हाथों में बैनर लेकर लोगों को मॉब लिंचिंग एवं बच्चा चोरी के अपवाह को लेकर जागरूक किया गया।
विक्षिप्त व्यक्ति के साथ मारपीट
जिले में बच्चा चोर गिरोह के नाम फैले अफवाह के कारण ग्रामीण इलाके में किसी भी अनजान युवक को वहां के लोग इसी निगाह से देखते हुए उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसी तरह की घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के छतरबर के पास शनिवार को घटी। मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति के साथ लोगों ने मारपीट की। बाद में वहां पहुंची पुलिस ने युवक को जख्मी हालत में देखते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जनकारी के अनुसार सुबह 7 बजे के लगभग लोगों ने गांव के समीप एक युवक को घूमते देखा। शक के आधार पर उसे बच्चा चोर समझकर गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के साथ पूछताछ के दौरान उसे अपना नाम राजू ग्राम बिहार बता रहा था। पुलिस सदर अस्पताल में इलाज कराकर कोडरमा थाना लाया जहां पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More