पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में विशेष धार्मिक व निःशुल्क चिकित्सा शिविर, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह होंगी मुख्य अतिथि

रांची : प्रणामी ट्रस्ट की ओर से संचालित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में रविवार को आयोजित होनेवाली धार्मिक और निःशुल्क चिकित्सा शिविर कार्यक्रम में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। ट्रस्ट के एक शिष्टमंडल ने शनिवार को मंत्री के आवास पर पहुंचकर उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रण पत्र सौंपा, जिसे उन्होंने स्वीकार किया।यह जानकारी ट्रस्ट के प्रवक्ता प्रभारी संजय सर्राफ ने शनिवार को दी।
उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस बार विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 251 वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही श्री राधा रानी का अलौकिक श्रृंगार, भजन जागरण और सामूहिक महाआरती भी होगी कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इधर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक सरोकार को जोड़ते हुए भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।


