साहिबगंज के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्मार्ट बोर्ड का शुभारंभ, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
-1024x614.jpeg)
साहिबगंज: विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, साहिबगंज के तीनों खंड में स्मार्ट बोर्ड का शुभारंभ किया गया। विद्यालय की सचिव डॉ. मृदुला सिन्हा, कोषाध्यक्ष एवं विद्यालय के स्वावलंबी पूर्व छात्र अंकित श्रॉफ तथा प्रधानाचार्य सुनील पंडित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्मार्ट बोर्ड का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर शिशु वाटिका विभाग प्रमुख किरण कुमारी गुप्ता और संगणक विभाग प्रमुख स्नेहा भारद्वाज भी मौजूद रहीं। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑडियो-वीडियो आधारित शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पढ़ाई अधिक रोचक, इंटरैक्टिव और प्रभावी बनेगी।
प्रधानाचार्य सुनील पंडित ने कहा कि डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय लगातार आधुनिक तकनीकों को अपनाने का प्रयास कर रहा है। तीनों खंडों में स्मार्ट बोर्ड की सुविधा शुरू होने से प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के सभी विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा और कठिन विषयों को समझना भी आसान होगा।


