सुष्मिता देव तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं, अभिषेक बनर्जी ने दिलायी पार्टी की सदस्यता

कोलकाता : कांग्रेस की प्रमुख युवा चेहरा और उसकी महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गयी हैं। सुष्मिता देव को सोमवार को कोलकाता में तृणमूल की युवा इकाई के अध्यक्ष व सांसद अभिषेक बनर्जी एवं सांसद डिरेक ओ-ब्रायन ने तृणमूल कांग्रेस में शामिल करवाया।

इससे पहले सुष्मिता देव ने 15 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिख कर इस्तीफा सौंप दिया था और इस सूचना के सार्वजनिक होने से पहले ही उन्होंने अपना ट्विटर बायो बदल कर कांग्रेस से जुड़े जानकारियों में पूर्व लगा दिया था। इससे इस बात के संकेत मिल गए थे कि वे अब कांग्रेस में नहीं रहेंगी।

सुष्मिता देव जैसी युवा चेहरा के कांग्रेस छोड़ने को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। असम से आने वाली सुष्मिता देव के पिता संतोष मोहन देव पश्चिम बंगाल व असम के बड़े नेता रहे हैं।

यह माना जाता है कि असम में पैर पसारने की कोशिश कर रही तृणमूल को सुष्मिता देव के जरिए मदद मिल सकती है। यह भी संभावना है कि सुष्मिता देव को ममता बनर्जी राज्यसभा भेज सकती हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More