अब भी आशा लगाए हुए जिंदगी से…

रांची: हर किसी के जीवन में एक कहानी होती है। बस तलाश है उस कहानी को ढूंढ निकालने की। आज हम आपको रूबरू करा रहे है, रांची की रहने वाली आशा और उनके पति विनोद से। कहा जाता है कि सात जन्म का रिश्ता होता है विवाह।
सात जन्म का तो पता नहीं पर इस जन्म में आशा ने जो कर दिखाया है, अपने पति के लिए वह काबिल- ए- तारीफ है। आशा के पति फौज में है।
बात उस समय की है जब उनका गया में पोस्टिंग थी। उसी दौरान सुबह ट्रेनिंग देते समय एक दुर्घटना घटी और उनके पैरों की जो लिगामेंट्स वह बहुत ही बुरी तरह से टूट गई। जिस कारण उन्हें तुरंत ही हॉस्पिटल ले जाना पड़ा।
हर रोज उनके पति दिन में चार से पांच बार कॉल किया करते थे। लेकिन उस दिन सुबह से शाम हो गई, एक भी कॉल ना आने के कारण आशा बहुत परेशान हो गई। उन्होंने जब कॉल किया तो सामने वाले की जो आवाज आई वह सुनकर बहुत ही डर ही गई। क्योंकि सामने से जो आवाज आई उसमें बहुत दर्द भरा हुआ था।
ऐसी परिस्थिति हो गई कि वह खुद को संभाल नहीं पा रही थी। ना खुद को ना अपने बच्चों को और ना ही ऐसी हालत में वह अपने पति को अकेले वहां गया हॉस्पिटल में छोड़ सकती थी, आखिरकार वह गया गई। अपने पति के पास।
जब उनके पति का गया में पूरा ट्रीटमेंट हो गया तो वह उन्हें लेकर रांची वापस आई।सुबह से लेकर शाम तक वह अपने पति के सेवा में ही लगी रहती थी। वह पति के सोने से लेकर सुबह उठने तक के हर एक काम स्वयं करती थी।

[metaslider id=4421]

ऐसे करते- करते पांच- छह महीने बीत गए। उनके पति के पैरों में कुछ सुधार नहीं आया, अभी भी अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रहे थे। जिससे पति कहीं ना कहीं खुद से ही परेशान हो गए थे।
इतना कुछ हो जाने के बाद जब आशा के पति चल नहीं पा रहे थे, अपने पैरों पर खड़े तक नहीं हो पा रहे थे। किसी दूसरे डॉक्टर से दिखाने पर डॉक्टर ने एमआरआई करवाया। जिसमें यह आया कि उनके पति के पैरों की लिगामेंट से बहुत ही बुरी तरीके से टूट चुकी है।
शायद ही अब वह पहले जैसे कभी चल पाएंगे। कई ऑपरेशन हुए। रांची से दिल्ली, दिल्ली से रांची करते करते 3 साल बीत गए पर अब भी वह अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पाते हैं। इस कारण उनके पति अपना आत्मविश्वास खो चुके थे और हर छोटी बात पर गुस्सा हो जाते थे।
क्योंकि वह खुद समझ चुके थे कि वह अब खुद पर नहीं किसी और पर डिपेंडेंट हो चुके हैं।
लेकिन ऐसे समय में भी आशा ने अपना आत्मविश्वास नहीं खोया। हर कदम पर अपने पति के साथ ढाल बनकर खड़ी रही। कदम से कदम मिलाकर चलती रही।उनका साथ हर एक मोड़ पर दिया। उन्हीं का आत्मविश्वास है जिससे आज उनके पति स्वस्थ है। भले वह अपने पैरों पर खुद के सहारे नहीं चल पाते हैं तो उनका जो आत्मविश्वास वापस लाने में आशा ने अहम भूमिका निभाई है शायद ही वह कोई और निभा पाता ,बिल्कुल सही कहा गया है कि अर्धांगिनी जीवन भर के साथ ही होती है।
– आकांक्षा (लेखिका एमिटी यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं।)
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More