राज्य में 542 नए कोरोना के मरीज मिले, 849 ठीक, राज्य की रिकवरी रेट 92.78

रांची: कोरोना महामारी (Corona epidemic) की कहर राज्य में थोड़ी कम हुई है. राज्य में रोज मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही है. स्वास्थ्य विभाग (health Department) के अनुसार कोरोना मरीजों की संख्या 97,414 तक पहुंच गई है. वहीं कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या लगभग 90,385 है. वहीं कोरोना रिकवरी रेट (Corona recovery rate) में थोड़ी सुधार होते हुए 92.78 प्रतिशत तक पहुंच गई है.

Image

जबकि देश का रिकवरी रेट 88.60 प्रतिशत है. वहीं राज्य में मरने वाले की प्रतिशत 0.87 है. वहीं पूरे भारत वर्ष में मरने वाले की संख्या 1.50 प्रतिशत है. आपको बता दें कि पिछले 24 घंटा में 542  नए कोरोना मरीजों (Corona patients) की पुष्टी स्वास्थ्य विभाग ने की है. जिसमें रांची से 196, बोकारो से 42, चतरा से 2, देवघर से 8, धनबाद से 69, दुमका से 3, पूर्वी सिंहभूम से 21, गढ़वा से 6, गिरिडीह से 2, गोड्डा से 4, गुमला से 15, हजारीबाग से 6, जामताड़ा से 3, खूंटी से 8, कोडरमा से 5, लातेहार से 3, लोहरदगा से 5, पाकुड़ से 3, पलामू से 47, रामगढ़ से 15, साहेबगंज से 12, सराईकेला से 17, सिमडेगा से 6, पश्चिमी सिंहभूम से 44 शामिल हैं.

Image

वहीं पिछले 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत (Death of patients) भी हुई है. इसमें बोकारो-धनबाद-पश्चिम सिंहभूम-खंटी से एक-एक मरीजों की मौत हुई. वहीं रांची आज 2 मरीजों की मौत नहीं हुई है. कोरोना जांच का सैम्पल पूरे राज्य से 24,855एकत्रित किया गया.

Image

वहीं 25,307 सैंपल का कोरोना टेस्ट किया गया. जिसमें कोरोना निगेटिव (Corona negative) लोगों की 24,418  रहा, जबकि कोरोना मरीजों की संक्रमित संख्या 542 रहीं. साथ ही 605 लोगों को आज डिस्चार्ज किया गया. वहीं 7 लोगों की मौत हुई. राज्य में मरने वाले की संख्या कुल 849 पहुंच गई. राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 6180 रह गई है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More