राज्य में नए कोरोना मरीजों की संख्या 383, रांची से दो लोगों की मौत

रांची: कोरोना महामारी (Corona epidemic) की कहर राज्य में थोड़ी कम हुई है. राज्य में रोज मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही है. स्वास्थ्य विभाग (health Department) के अनुसार कोरोना मरीजों की संख्या 99,428 तक पहुंच गई है. वहीं कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या लगभग 92, 598 है. वहीं कोरोना रिकवरी रेट (Corona recovery rate) में थोड़ी सुधार होते हुए 93.13 प्रतिशत तक पहुंच गई है. जबकि देश का रिकवरी रेट 89.80  प्रतिशत है. वहीं राज्य में मरने वाले की प्रतिशत 0.86 है.

Image

वहीं पूरे भारत वर्ष में मरने वाले की संख्या 1.50 प्रतिशत है. आपको बता दें कि पिछले 24 घंटा में 385  नए कोरोना मरीजों (Corona patients) की पुष्टी स्वास्थ्य विभाग ने की है. जिसमें रांची से 86, बोकारो से 40, चतरा से 2, देवघर से 16, धनबाद से 50, दुमका से 4, पूर्वी सिंहभूम से 48, गढ़वा से 28, गोड्डा से 4, गुमला से 17, हजारीबाग से 16, जामताड़ा से 1, खूंटी से 21, कोडरमा से 3,  लातेहार से 8, लोहरदगा से 7, रामगढ़ से 10, साहेबगंज से 2, सरायकेला से 7, सिमडेगा से 6, पश्चिमी सिंहभूम से 7  हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 2  मरीजों की मौत (Death of patients) भी हुई है. वहीं रांची से आज 2 मरीजों की मौत हुई है.

Image

कोरोना जांच का सैम्पल पूरे राज्य से 15, 056 एकत्रित किया गया. वहीं 20,865 सैंपल का कोरोना टेस्ट किया गया. जिसमें कोरोना निगेटिव (Corona negative) लोगों की 20,452  रहा, जबकि कोरोना मरीजों की संक्रमित संख्या 383 रहीं. साथ ही 470 लोगों को आज डिस्चार्ज किया गया. वहीं 2 लोगों की मौत हुई. राज्य में मरने वाले की संख्या कुल 864 पहुंच गई. राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 5966 रह गई है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More